पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल पूर्व विधायक ने अधिकारियों को खुली चेतावनी दी बोले चौदरी साहब नौकरी नहीं बचा पाओगे विधायक लम्भुआ की जनता के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से भिड़े पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने सवाल उठाया जब उत्पादन मे कोई कमी नहीं है तो अघोषित बिजली कटौती क्यों हो रही है?लम्भुआ में बिजली संकट पर पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी का फूटा गुस्सा अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से जनता बेहाल, अधिकारी फोन नहीं उठाते
सुलतानपुर जिले की लम्भुआ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा है।देवमणि द्विवेदी का आरोप है कि भीषण गर्मी के मौसम में भी लम्भुआ क्षेत्र में शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही। बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है।विधायक ने कहा कि बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि न तो किसानों के नलकूप चल पा रहे हैं और न ही आम जनता के घरों के उपकरण काम कर रहे हैं। खेती और घरेलू काम दोनों ठप हैं।पूर्व विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और इंजीनियर जनता की फोन कॉल तक नहीं उठाते। समस्याओं की शिकायत करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
