नीट यूजी 2026 पेपरलीक मामले में पुणे की प्रोफेसर मनीषा मंधारे को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। वे मॉडर्न कॉलेज पुणे की बॉटनी प्रोफेसर हैं। उनकी बेहद आत्मीय तस्वीर देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ संलग्न है। यह आत्मीयता, मॉडर्न कॉलेज में प्रोफेसर होना और पेपरलीक में इनकी गिरफ्तारी अपने आप में अधिकांश कहानी बयां कर देती है।
सीबीआई ने मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी के बारे में कहा है कि उन्होंने अपने घर पर स्पेशल कोचिंग चलाई, जहां स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण बॉटनी और जूलॉजी के सवाल नोटबुक में लिखवाए गए साथ ही टेक्स्टबुक में मार्क भी करवाए गए थे। यही सवाल बाद में असली नीट पेपर में पाए गए। मॉडर्न कॉलेज अब उनसे पल्ला झाड़ रहा है, लेकिन सवाल ये है की आरएसएस भाजपा के पदाधिकारियों वाले इस कॉलेज को इतनी आसानी से छोड़ दिया जाएगा। मछलियों और मेमनों को पकड़कर घड़ियाल और अजगरों को बचा लिया जाएगा?
ये वही मॉडर्न कॉलेज है जिसका आरएसएस के साथ सीधा संबंध है। मिलिंद एकबोटे समस्त हिंदू आघाड़ी से सीधा लिंक उनके भाई गजानन एकबोटे इसके चेयरमैन हैं। प्रिंसिपल डॉ. निवेदिता एकबोटे भाजपा युवा मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट हैं।
