WhatsApp Image 2026 04 12 at 9.40.12 PM

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक यहां एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से वैन की टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि कल्याण से मुरबाड जा रही वैन पुल के एक तरफ से आ रही थी, तभी उसकी टक्कर सामने से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से हो गई,जिला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा मुरबाड के गोविली गांव में रायता पुल पर सुबह करीब 10.45 बजे हुआ। वहीं मुरबाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि वैन में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और दो घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

youtube placeholder image

By admin