छत्तीसगढ़ के भिलाई में नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी के शोरूम में महिला कर्मचारी अमृता सिंह ने शोरूम के महाप्रबंधक अंकित आनंद पर छेड़छाड़ अश्लील संदेश भेजने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद जब पुलिस अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंची तभी महिला ने उनके चेहरे और कपड़ों पर स्याही फेंक दी और थप्पड़-लात मार दी।
वीडियो सामने आने के बाद कई अन्य महिला कर्मचारियों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
