WhatsApp Image 2026 04 12 at 9.40.12 PM

लखनऊ थाना विकास नगर क्षेत्र में गुलाचीन मंदिर के पास गैस सिलेंडर में पानी भरने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सिलेंडर से छेड़छाड़ करते डिलीवरी बॉय नजर आ रहा हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि सिलेंडर के साथ छेड़छाड़ कर उसमें पानी भर रहे यह न सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि इससे गैस सिलेंडर की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हरकत से सिलेंडर के फटने या लीक होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

youtube placeholder image

By admin