मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: – ०५:४३
सूर्यास्त: – १९:०४
चन्द्रोदय: – १०:०६
चन्द्रास्त: – २३:५४
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पञ्चमी (०८:२६ से षष्ठी)
नक्षत्र – पुष्य (२६:४९+ से अश्लेषा)
योग – गण्ड (१०:५८ से वृद्धि)
प्रथम करण – बालव (०८:२६ तक)
द्वितीय करण – कौलव (१९:२० तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – वृषभ
चंद्र – कर्क
मंगल – मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – वृषभ (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
===≈=============
अभिजित मुहूर्त – ११:५७ से १२:५०
अमृत काल – २०:४७ से २२:१८
गुरू पुष्य योग – ०५:४३ से २६:४९+
सर्वार्थ सिद्धि योग – ०५:४३ से २६:४९+
अमृत सिद्धि योग – ०५:४३ से २६:४९+
रवि योग – ०५:४३ से २६:४९+
विजय मुहूर्त – १४:३७ से १५:३०
गोधूलि मुहूर्त – १९:०३ से १९:२४
सायाह्न सन्ध्या – १९:०४ से २०:०८
निशिता मुहूर्त – २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:१८+ से २९:०१+
राहुकाल – १४:०४ से १५:४४
गुलिक काल – ०९:०४ से १०:४४
यमगण्ड – ०५:४३ से ०७:२३
दुर्मुहूर्त – १०:१० से ११:०४
वर्ज्य – ११:४४ से १३:१५
गण्ड मूल – २६:४९+ से २९:४३+
आडल योग – २६:४९+ से २९:४३+
विडाल योग – ०५:४३ से २६:४९+
होमाहुति – बुध (२६:४९+ से शुक्र)
दिशा शूल – दक्षिण
राहु काल वास – दक्षिण
अग्निवास – पृथ्वी
चन्द्रवास – उत्तर
शिववास – कैलाश पर (०८:२६ से नन्दी पर)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी, अधिक स्कन्द षष्ठी
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
===========≈========
आज २६:४९+ तक पुष्य नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०५:२५ से ०७:२३
मिथुन – ०७:२३ से ०९:३७
कर्क – ०९:३७ से ११:५३
सिंह – ११:५३ से १४:०५
कन्या – १४:०५ से १६:१६
तुला – १६:१६ से १८:३०
वृश्चिक – १८:३० से २०:४६
धनु – २०:४६ से २२:५२
मकर – २२:५२ से २४:३८+
कुम्भ – २४:३८+ से २६:११+
मीन – २६:११+ से २७:४१+
मेष – २७:४१+ से २९:२१+
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:४३ से ०७:२३
शुभ मुहूर्त – ०७:२३ से ०८:२६
रज पञ्चक – ०८:२६ से ०९:३७
शुभ मुहूर्त – ०९:३७ से ११:५३
चोर पञ्चक – ११:५३ से १४:०५
शुभ मुहूर्त – १४:०५ से १६:१६
रोग पञ्चक – १६:१६ से १८:३०
शुभ मुहूर्त – १८:३० से २०:४६
मृत्यु पञ्चक – २०:४६ से २२:५२
अग्नि पञ्चक – २२:५२ से २४:३८+
शुभ मुहूर्त – २४:३८+ से २६:११+
रज पञ्चक – २६:११+ से २६:४९+
शुभ मुहूर्त – २६:४९+ से २७:४१+
शुभ मुहूर्त – २७:४१+ से २९:२१+
रज पञ्चक – २९:२१+ से २९:४३+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
गुस्सा करो लेकिन शब्दो की मर्यादा रखो कारण घाव गुस्से से नही अपितु शब्दों से लगते हैँ॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन पुराने रिश्तों की मिठास और नई खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात यादों का खजाना खोल देगी। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों की रौनक बढ़ेगी। माता-पिता के साथ बिताया गया समय आपको उनके दिल की बात समझने का मौका देगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि मौसम का असर आपको कमजोर महसूस करा सकता है। बिजनेस में आपकी लंबी योजनाएँ धीरे-धीरे सफलता की राह पकड़ेंगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि सफलता करीब हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज प्रॉपर्टी और निवेश के मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार लाभकारी साबित होगा। हालांकि घमंड या जल्दबाज़ी किसी काम को अधूरा छोड़ सकती है। मन में ईर्ष्या रखने से बचें और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएँ। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पुरानी सेहत से जुड़ी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज नई संभावनाएं और अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर उत्साह बढ़ा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता लोगों को प्रभावित करेगी। नए कपड़े, मोबाइल या गैजेट खरीदने का मन बन सकता है। मेहनत से पीछे हटना नुकसान दे सकता है। दूसरों की बातों में आकर विवाद बढ़ाने से बचें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सोच-समझकर कदम बढ़ाना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नए काम में जल्दबाज़ी करने से बचें और हर व्यक्ति को पहचानकर ही भरोसा करें। नौकरी बदलने का विचार सकारात्मक परिणाम दे सकता है। बचत योजनाओं में निवेश करने का अच्छा समय है। संतान की ओर से मिली खुशखबरी आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए नई पहचान और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। आपके काम की तारीफ होगी और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से रुका सरकारी काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार में किसी की पुरानी बीमारी चिंता बढ़ा सकती है, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आलस्य आपके लिए सबसे बड़ी रुकावट बन सकता है। कामों को टालने की आदत आगे परेशानी बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घूमने का प्लान मन को खुश करेगा, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी के मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि धोखे की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सफलता की राह पर आपके कदम तेजी से बढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ बिताया गया समय तनाव कम करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को चुनौतियाँ मिलेंगी, लेकिन धैर्य से आगे बढ़ना होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और सही जगह निवेश करने से भविष्य मजबूत होगा। आप अपनी सोच और लाइफस्टाइल में भी सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन खुशी और मौज-मस्ती से भरा रह सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही आपके साथियों को नाराज कर सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें। आत्मविश्वास के साथ लिया गया फैसला सफलता दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और लंबी यात्रा से फिलहाल बचें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज धन और समृद्धि में बढ़ोतरी के संकेत हैं। बिजनेस की योजनाएँ उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकती हैं। नई पार्टनरशिप और घर खरीदने का सपना भी आकार ले सकता है। संतान से किया गया वादा पूरा करना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए मेहनत जारी रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मेहनत और नए आइडिया आपकी सफलता की चाबी बन सकते हैं। बिजनेस में नई सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा पुराना मामला सुलझने से राहत मिलेगी। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। परिवार में शादी-विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। अपनों के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज पारिवारिक उलझनें आपके मन को थोड़ा परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों के बीच छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है। संतान का व्यवहार भी चिंता का कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ चाल चल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को मेहनत का शानदार फल मिलेगा और उनकी तारीफ भी होगी।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
