मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: – ०५:५०
सूर्यास्त: – १८:५७
चन्द्रोदय: – २३:५४
चन्द्रास्त: – ०९:५२
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी (१०:१३ से षष्ठी)
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा (१८:४६ से उत्तराषाढ़ा)
योग – साध्य (२६:००+ से शुभ)
प्रथम करण – तैतिल (१०:१३ तक)
द्वितीय करण – गर (२३:२० तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – मेष
चंद्र – धनु
मंगल – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मेष (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त – ११:५७ से १२:५०
अमृत काल – १३:२३ से १५:११
रवि योग – १८:४६ से २९:४९+
विजय मुहूर्त – १४:३५ से १५:२७
गोधूलि मुहूर्त – १८:५६ से १९:१८
सायाह्न सन्ध्या - १८:५७ से २०:०२
निशिता मुहूर्त – २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:२३+ से २९:०६+
राहुकाल – १४:०२ से १५:४०
गुलिक काल – ०९:०७ से १०:४५
यमगण्ड – ०५:५० से ०७:२८
दुर्मुहूर्त – १०:१२ से ११:०५
वर्ज्य – २७:३७+ से २९:२३+
विडाल योग – १८:४६ से २९:४९+
होमाहुति – गुरू
दिशा शूल – दक्षिण
राहु काल वास – दक्षिण
अग्निवास – पाताल (१०:१३ से पृथ्वी)
चन्द्रवास – पूर्व (२५:२६+ से दक्षिण)
शिववास - नन्दी पर (१०:१३ से भोजन में)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज १८:४६ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (भू, धा, फा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०४:४० से ०६:२०
वृषभ – ०६:२० से ०८:१९
मिथुन – ०८:१९ से १०:३२
कर्क – १०:३२ से १२:४८
सिंह – १२:४८ से १५:००
कन्या – १५:०० से १७:११
तुला – १७:११ से १९:२५
वृश्चिक – १९:२५ से २१:४१
धनु – २१:४१ से २३:४७
मकर – २३:४७ से २५:३३+
कुम्भ – २५:३३+ से २७:०६+
मीन – २७:०६+ से २८:३६+
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:५० से ०६:२०
अग्नि पञ्चक – ०६:२० से ०८:१९
शुभ मुहूर्त – ०८:१९ से १०:१३
रज पञ्चक – १०:१३ से १०:३२
शुभ मुहूर्त – १०:३२ से १२:४८
चोर पञ्चक – १२:४८ से १५:००
शुभ मुहूर्त – १५:०० से १७:११
रोग पञ्चक – १७:११ से १८:४६
शुभ मुहूर्त – १८:४६ से १९:२५
मृत्यु पञ्चक – १९:२५ से २१:४१
अग्नि पञ्चक – २१:४१ से २३:४७
शुभ मुहूर्त – २३:४७ से २५:३३+
रज पञ्चक – २५:३३+ से २७:०६+
शुभ मुहूर्त – २७:०६+ से २८:३६+
शुभ मुहूर्त – २८:३६+ से २९:४९+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
जो अपने स्वार्थ के लिए अन्यों को हानि पहुँचाए वह पापी है ।
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिल और किस्मत दोनों आपका साथ देने वाले हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ बॉन्डिंग पहले से मजबूत होगी। धन-धान्य में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि विरोधी पर्दे के पीछे चाल चल सकते हैं। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए कोई दोस्त ही आज रास्ता खोल सकता है। मन करेगा तो कहीं घूमने निकल पड़ेंगे और वही आपको सुकून देगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है, बस एक छोटी सी सावधानी जल्दबाजी से बचें, वरना चोट लग सकती है। वाहन संभलकर चलाएं। परिवार में खुशियां रहेंगी और आप अपने बच्चों के लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकते हैं। छात्रों को आज मेहनत का असली मतलब समझना होगा। फोकस ही सफलता दिलाएगा। घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आए। खर्च भी थोड़ा ज्यादा हो सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज सेहत को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। कोई पुरानी परेशानी फिर से सिर उठा सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। हालांकि सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और कुछ नया करने की कोशिश आपको सफलता दिलाएगी। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी। बिजनेस में कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। बस ध्यान और संतुलन बनाए रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको सिखाएगा कि जीत सिर्फ ताकत से नहीं, समझदारी से मिलती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में समर्पण दिखाई देगा। परिवार में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि कोई लिया हुआ निर्णय बाद में खल सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मन थोड़ा भारी रह सकता है। तनाव महसूस होगा। बच्चों की सेहत को नजरअंदाज न करें। किसी काम में रिस्क लेना आज नुकसान दे सकता है। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। उसे हल्के में लिया तो डांट भी सुननी पड़ सकती है। दिन के बीच में कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और घर में मेहमानों का आना आपको व्यस्त रखेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपका धैर्य ही आपकी ढाल बनेगा। मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें। घर-परिवार में सुधार और साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। परिवार में किसी शादी से जुड़ी रुकावट दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस की सलाह को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। प्रमोशन में थोड़ी रुकावट आ सकती है। लेकिन ये बस एक परीक्षा है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको आगे बढ़ाने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें। पुराना दोस्त अचानक मिलकर खुशियां बढ़ा सकता है। जीवनसाथी के लिए नई नौकरी के संकेत हैं। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आएगा, लेकिन परिवार में छोटी-सी कलह आपके मन को परेशान कर सकती है। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं या यात्रा पर जा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। कोई पुराना दोस्त मिलकर दिल को सुकून देगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज मन में बेचैनी रह सकती है और सेहत भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। बिजनेस डील को लेकर चिंता बनी रहेगी। मां से किया हुआ वादा निभाना जरूरी है, वरना मन में अपराधबोध रहेगा। पैसों के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आज निवेश से दूर रहना ही बेहतर है। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज खर्चे आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं।और अगर लापरवाही की तो बचत भी कम हो सकती है। भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है, जो कानूनी रूप ले सकता है। आलस्य और काम टालने की आदत आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है।सावधान रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज जरूरी है।बिना सोचे कुछ कह दिया तो बात बिगड़ सकती है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। राजनीति में कदम रखने वालों को सतर्क रहना होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको कानूनी मामलों में खास ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन पुराने निवेश, खासकर शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। किसी डील को फाइनल करने से पहले हर कागज अच्छे से पढ़ लें। पार्टनरशिप में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं और इसके लिए लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।





Leave a Reply