अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए पूछा है कि जनता पूछ रही है कि कोर्ट द्वारा माँगी गई असलहों की सूची माफ़ियाओं के नाम के साथ भेजी है या बिना नाम के? इसको लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव जो डिमांड कर रहे हैं या और मांग कर रहे हैं वह पहले अपनी सरकार के बारे में बताएं जब सपा राज था तो उसे गुंडाराज क्यों कहा जाता था इसलिए पहले वह अपने गिरेबान में झांक ले और फिर आज जो हमारा प्रदेश उत्तर प्रदेश बन रहा है इसको देखकर वह बौखला गए हैं कि यह काम उन्होंने क्यों नहीं कर पाया

लखनऊ में महिला दरोगा के साथ हुए कुकर्म की FIR नहीं लिखे जाने से सबसे अधिक शर्मिंदा भाजपा की वो महिलाएं हैं, जो ‘महिला आरक्षण’ के नाम पर प्रदर्शन कर रही थीं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां पर जो भी स्थानीय प्रशासन होगा इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगा.

भाजपा राज में सुबह पुल गिरने की ख़बर आती है, दोपहर में रेलवे स्टेशन के शेड गिरने की, शाम होते-होते गंगा एक्सप्रेसवे की दरारें ख़बरों की सुर्ख़ियाँ बन जाती हैं। यह आप अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लगाया जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपने शासनकाल को याद करें जब कोई सुरक्षित ही नहीं था चाहे वह निर्माण कार्य हो या फिर देश की जनता हो वह सब कुछ भूल जाते हैं इसलिए जनता इसलिए उन्हें याद करती है और यही कारण है कि जनता उन्हें पूरी तरह से खारिज कर चुकी है और आने वाले 2027 में उनका कहीं भी नामो निशान नहीं रहेगा.

बाइट — डॉ संगीता बलवंत — राज्यसभा सांसद

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *